यात्रियों की परेशानी को दूर करने को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र

Updated at : 21 Jan 2026 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों की परेशानी को दूर करने को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र

यात्रियों की परेशानी को दूर करने को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र

विज्ञापन

– कटिहार- तेजनारायणपुर खंड की सभी गाड़ियों का कटिहार प्लेटफार्म से हो परिचालन कटिहार डीआरयूसीसी, पूसी रेलवे, कटिहार, जेडआरयूसीसी पूसी रेलवे मालीगांव के सदस्य मदन लाल मंडल समेत जेडआरयूसीसी पूसी रेलवे मांलीगांव की ओर से यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को दूर करने के लिए सोलह बिन्दुओं को लेकर मंडल रेल प्रबंधक कटिहार को प्रस्तुत कर समस्याओं के निदान कराने की मांग की है. मुख्य रूप से कटिहार-तेजनारायणपुर खंड की सभी गाड़ियों का परिचालन कटिहार स्थित मनिहारी टर्मिनल से किया जाता है. जिसके कारण कटिहार प्लेटफार्म तक आने जानेवाले यात्रियों काे काफी परेशानी होती है. सुरक्षित भी नहीं है, ऐसा इसलिए कि टर्मिनल से कटिहार जंक्शन प्लेटफार्म पर आने जाने में सड़क मार्ग से दो किलोमीटर तथा रेलवे लाइन के बीच से एक किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. दूरी के कारण यात्री अक्सर रेल लाइन के बीच ही अपने सामानों को लेकर प्लेटफार्म पर आते जाते हैं. जोगबनी पूर्णिया, मालदा, कोलकाता, बारसोई, सिलीगुड़ी, राधिकापुर, न्यूजलपाईगुड़ी तथा बरौनी की ओर आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है. जान का खतरा भी बनी रहती है. इसलिए कटिहार तेजनारायणपुर खंड की सभी गाड़ियों का कटिहार प्लेटफार्म से ही चलाये जाने की मांग की. कटिहार तेलता के बीच डंडखोरा, कदवा, बलरामपुर, बारसोई के प्रखंड कायालय, बारसोई अनुमंडल कार्यालय न्यायालय के साथ साथ सैकड़ों मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं सालमारी बारसाेई तथा बलरामपुर महाविद्यालय, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय अवस्थित है. जिसके कर्मचारी, शिक्षक, छात्र, प्राध्यापक एवं न्यायालय व अनुमंडलीय कार्य के लिए जनसधारण लोग दैनिक यात्री के रूप में इस गाड़ी का प्रयोग करते हैं. जिन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इन लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए इस गाड़ी का समय परिवर्तन आवश्यक बताया. गाड़ी संख्या 75749 का कटिहार प्रस्थान आठ बजे एवं तेलता आगमन साढे नौ बजे, उसी प्रकार 75750 का तेलता प्रस्थान सोलह बजे एवं कटिहार आगमन 17:30 बजे करने की मांग की है. इन दिनों ये गाड़ियां विलम्ब से चल रही है. कटिहार से बैंगलुरू भाया मालदा, हावड़ा तथा जाेगबनी से वाराणसी सीधी रेल सेवा उपलब्ध कराने, कटिहार से सियालदह के लिए प्रात: काल में इंटरसिटी या बंदे भारत एक्सप्रेस चलाने, कटिहार तथा बारसोई में प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने, कटिहार से सहरसा, कटिहार से सूरत, कटिहार से रांची भाया मुंगेर, कटिहार से बैंगलुरू भाया मुंगेर तथा जोगबनी से वाराणसी सीधी रेल सेवा उपलब्ध कराये जाने की मांग की है. अलीपुरद्वार जंक्शन से देहरादून भाया प्रयागराज, अयाेध्या सीधी रेल सेवा उपलब्ध कराने, कटिहार से प्रात: आठ बजे एवं जोगबनी से दिन के बारह बजे कटिहार के लिए यात्री गाड़ी चलाने, बालूर घाट से गुवाहाटी एवं बैंगलुरू के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है. डंडखोरा स्टेशन को टर्मिनल बनाने से कटिहार में रेक रखने के अभाव हो सकता है दूर साथ सुझाव दिया है कि डंडखोरा में लगभग दो सौ बीघा रेल की जमीन है. जो खाली पड़ी हुई है. खाली जमीन को अतिक्रमण कर खेती की जा रही है. अगर डंडखोरा स्टेशन को टर्मिनल बनाया जाये तो कटिहार में रेक रखने के अभाव को दूर किया जा सकता है. विद्युत इंजन का रख रखाव मालगाड़ी का ठहराव सुलभ हो जायेगा तथा यहां से परिचालित गाड़ियों की संख्या में वृद्धि की जा सकेगी. परिचालन पुन: शुरू कराने की मांग मालूम हो कि 75745 जो कटिहार से 18 बजे खुलती है के बाद इस खंड पर सुबह 6:05 बजे तक कोई यात्री गाड़ी नहीं है. जिससे लोगों को इस खंड पर जाने के लिए बारह घंटे कटिहार प्लेटफार्म पर बिताना पड़ता है. इसके अलावा कई गाड़ियों की ठहराव व समय परिवर्तन से लेकर अन्य बिन्दुओं पर ध्यानाकृष्ट कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन