शिवानंदपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मिली बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं

शिवानंदपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मिली बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं
– मुखिया व सरपंच ने जतायी नाराजगी, जांच की मांग, दोषियों पर कार्रवाई की उठी आवाज बारसोई बारसोई प्रखंड के शिवानंदपुर पंचायत के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शिवानंदपुर में गुरुवार को बड़ी लापरवाही सामने आयी. जब अस्पताल परिसर में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं बिखरी हुई पाई गयी. अस्पताल खुलने के कुछ घंटे बाद पंचायत के मुखिया कमरुल एवं सरपंच शकील अंसारी अस्पताल पहुंचे. उस समय सीएचओ मरीजों को देख रहे थे. स्टेचर पर व अस्पताल परिसर में बिखरी दवाओं को देख मुखिया एवं सरपंच ने उचित रख-रखाव की बात कही. जब दवाओं की जांच की गई तो अधिकांश दवाएं एक्सपायरी पाई गयी. इतना ही नहीं, स्टोर रूम में कैल्शियम की लगभग तीन कार्टून दवाएं पूरी तरह एक्सपायरी मिली. यह दृश्य देखकर दोनों जनप्रतिनिधि हक्का-बक्का रह गये. तत्काल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार को दूरभाष पर इसकी जानकारी दी गयी. मुखिया कमरुल एवं सरपंच शकील अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा कि अस्पताल में बड़े पैमाने पर एक्सपायरी दवाएं पाई गई हैं. तीन कार्टून से अधिक कैल्शियम की गोलियां पूरी तरह एक्सपायरी हो चुकी हैं. बी-कॉम्प्लेक्स सिरप और उल्टी की दवाएं भी एक्सपायरी मिली हैं. आशंका जताई कि कहीं मरीजों को एक्सपायरी दवाएं तो नहीं दी जा रही हैं. अस्पताल परिसर में कचरे का भी अंबार लगा हुआ है. जो गंभीर चिंता का विषय है. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार मरीजों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. लेकिन यदि मरीजों को दवा नहीं मिले या एक्सपायरी दवाएं रखी जाएं, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी. आरोप लगाया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा अस्पताल की जांच केवल खानापूर्ति बनकर रह गई है. यदि सही ढंग से निरीक्षण किया गया होता, तो एक्सपायरी दवाएं अवश्य नजर आतीं. एसडीओ से उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. कहते हैं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीप्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि अस्पताल में एक्सपायरी दवाएं होने की सूचना उन्हें पहले नहीं दी गयी थी. एक्सपायरी दवाओं को पोर्टल में एंट्री कर नियमानुसार निष्पादन की प्रक्रिया अपनाई जाती है. जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




