भोलेभक्तों का जत्था देवघर हुआ रवाना

भोलेभक्तों का जत्था देवघर हुआ रवाना
आबादपुर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक व दर्शन को भोले भक्तों का एक जत्था बारसोई प्रखंड क्षेत्र के तलवा चौक से देवघर की ओर गुरुवार को रवाना हुआ. हर-हर महादेव व बोलबम के जयकारों की गूंज के साथ कांवरियों ने शिवनगरी की ओर प्रस्थान किया. इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने सभी भोलेभक्तों से मुलाक़ात की. उनके जत्थे को रवाना किया. मौके पर भोलेभक्तों ने बताया कि उनका जत्था देवघर, बासुकीनाथ, तारापीठ एवं मायापुर आदि देवस्थलों का दर्शन करेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










