जुराबगंज में छह मई को भव्य जलसे का होगा आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
जुराबगंज में छह मई को भव्य जलसे का होगा आयोजन

जुराबगंज में छह मई को भव्य जलसे का होगा आयोजन

विज्ञापन

कोढ़ा नगर पंचायत कोढ़ा के जुराबगंज पावर हाउस के समीप आगामी 6 मई को भव्य जलसे का आयोजन किया जा रहा है. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद व समाजसेवी जुबेर ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया. तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान पार्षद जुबेर ने आयोजन समिति के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और प्रत्येक व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सुविधाएं समय रहते पूरी कर ली जायें. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की ओर से जलसे के आयोजन में हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है. साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पार्किंग और यातायात प्रबंधन जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय किया गया है. आयोजन समिति के अनुसार जलसे में कोढ़ा समेत आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. इसके मद्देनजर विशाल पंडाल, साउंड सिस्टम, स्वागत द्वार और बैठक की व्यवस्था की जा रही है. महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग से विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन