पंचायत विकास योजना को हुई ग्राम सभा

पंचायत विकास योजना को हुई ग्राम सभा
हसनगंज ग्राम पंचायत विकास योजना अंतर्गत शुक्रवार को ढेरुआ पंचायत भवन प्रांगण में रुस्तम अली की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में पंचायत के चौमुखी विकास व योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण आदि उपस्थित हुए. मुखिया रुस्तम अली ने बताया कि वार्षिक कार्य योजना को लेकर ग्राम सभा में योजना पारित कर जीपीडीपी वर्ष 2026/27 तैयार कर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किये जायेंगे. ग्रामीणों व आमजनों से क्षेत्रों के समुचित विकास संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए योजना को धरातल पर लाने को लेकर विभिन्न योजनाओं को रजिस्टर पंजी पर पारित किया. पूर्व ग्राम सभा में लिए गए योजनाओं को भी पारित किया गया. बताया हर हाल में पंचायत का विकास हो इस पर कार्य करने की जरूरत है. सड़क, बिजली, पानी, मेड़ बंधन, पौधरोपण, गली नाली, आवास सहित सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले. इस पर प्रमुखता से विचार विमर्श किया गया. पंचायत सचिव आशुतोष कुमार सहित आंगनबाड़ी सेविका, आशा कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामीण आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




