सरस्वती पूजा को लेकर कोढ़ा में निकाला फ्लैग मार्च

सरस्वती पूजा को लेकर कोढ़ा में निकाला फ्लैग मार्च
कोढ़ा सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. कोढ़ा पुलिस ने गुरूवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला. जिसका नेतृत्व एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव ने किया. फ्लैग मार्च में सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार सिंह, कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, अंचलाधिकारी संजीव कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे. फ्लैग मार्च कोढ़ा थाना परिसर से शुरू होकर मूसापुर चौक, गेड़ाबाड़ी बाजार होते हुए कोढ़ा दुर्गा स्थान चौक तक निकाला गया. मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आम लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ सरस्वती पूजा मनाने की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










