विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए निकाला फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए निकाला फ्लैग मार्च

विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन

डंडखोरा सरस्वती पूजा, गणतंत्र दिवस एवं महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस व प्रशासन सक्रिय है. थानाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के डंडखोरा, विकास नगर, उरांव टोला, पेट्रोल पंप हॉट, दास टोला, दुर्गा स्थान, दक्षिण टोला, डुमरिया, भमैरेली, रघेली, भेलाई, सोरिया, रामभद्रपुर, महेशपुर, टिकैली, रायपुर, गोरफर, नवादा बेलराही सहित प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहो फलैक मार्च निकाला गया. प्रखंड क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए लोगों से अपील की गयी. थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस जवान, होमगार्ड के द्वारा फलैक मार्च निकल गया है. कई स्थानों पर गस्ती किया जा रहा है. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने बताया कि सरस्वती पूजा के साथ-साथ गणतंत्र दिवस व महाशिवरात्रि शांतिपूर्ण एवं उत्सवी माहौल में हो. इसके लिए पूरे प्रशासन एलर्ट मोड में है. किसी प्रकार को शिकायत हो. उसको तुरंत पुलिस प्रशासन को दें. इस मौके पर अंचल पदाधिकारी सादी रऊफ, अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह, सुधीर कुमार सिंह, सुमन कुमार, रामजी, अरविंद कुमार सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन