सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर दो लाख जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर दो लाख जुर्माना

सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर दो लाख जुर्माना

विज्ञापन

डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक, दिये कई निर्देश बरारी प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांति एवं व्यवस्थित ढंग से मनाने को लेकर बरारी थाना में डीजे साउण्ड संचालक के बैठक अपर थानाध्यक्ष छोटू कुमार ने की. डीजे साउण्ड पर जिला संयुक्त आदेशानुसार पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. यदि किसी डीजे संचालक ने पूजा में साटा किया है तो वह वापस कर दें. किसी भी सूरत में डीजे नहीं बजेगा. पूजा के दौरान डीजे बजते हुए पाया गया तो दो लाख का जुर्माना के साथ डीजे सामग्री को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पूजा समिति को भी बख्शा नहीं जायेगा. क्षेत्र के सभी डीजे संचालक को हिदायत दी गई कि निर्देश का उलंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा. इसमें किसी की सिफारिस काम नहीं आयेगी. मौके पर कई डीजे साउण्ड संचालक की अनुपस्थिति पर फोन कर के प्रशासन ने सख्त हिदायत दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन