फलका में ठनका की चपेट में आने से किसान की मौत

फलका में ठनका की चपेट में आने से किसान की मौत
फलका फलका थाना क्षेत्र के सालेहपुर बरकी बाड़ी बहियार में गुरुवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक साठ वर्षीय किसान की मौके पर मौत हो गयी. मृतक कलीमुद्दीन उर्फ कालो सालेहपुर निवासी बताया जाता है. घटना के बाद पूरे सालेहपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. मृतक के परिजनों ने मृतक का शव काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार की अहले सुबह मक्का खेत से बरामद किया है. पीड़ित परिजनों ने घटना की सूचना मुखिया अब्दुल मजीद को दिया. मुखिया ने घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दिया. सूचना पाकर मौके पहुंचे स्थानीय प्रशासन को पीड़ित परिजनों ने आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. घटना के बारे परिजन व ग्रामीण ने बताया कि मृतक कलीमुद्दीन उर्फ कालो गुरुवार की संध्या सलेहापुर गांव के समीप बरकी बाड़ी बहियार अपनाी मक्का खेत देखने गये थे. इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात के चपेट में आने से मौके पर मौत हो गयी. जिसके बाद मृतक के देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन किया. लेकिन कुछ पता नहीं चला. खोजबीन के क्रम में शुक्रवार की सुबह परिजनों ने मक्का खेत से शव को बरामद किया. सुचना पाकर राजस्व कर्मचारी अजय मंडल मौक़े पर पहुंच कर परिजनों से मिलकर पोस्टमार्टम के लिए कहा. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. घटना के बाद पत्नी मसुदा खातून का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक को एक पुत्र एवं पांच पुत्री है. घटना की खबर सुनकर स्थानीय मुखिया अब्दुल माजीद, सरपंच आमिल उर्फ़ भुट्टो, वार्ड सदस्य नोसेरवा, आसिफ इक़बाल, इकराम, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कलाम आजाद, बदरुद्दीन मौक़े पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधया. सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




