दिघरी चौक पर सूखे शीशम का पेड़ हटाया, टला हादसा

Updated:
विज्ञापन
दिघरी चौक पर सूखे शीशम का पेड़ हटाया, टला हादसा

दिघरी चौक पर सूखे शीशम का पेड़ हटाया, टला हादसा

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के दिघरी चौक पर वन विभाग के कर्मियों ने सूखे शीशम के पेड़ को काटकर सुरक्षित रूप से हटा दिया. बताया जाता है कि यह पेड़ पूरी तरह सूख चुका था.कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई थी. दिघरी चौक कटिहार-गेड़ाबाड़ी मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित है. जहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से यह सूखा पेड़ खतरे का कारण बना हुआ था. तेज हवा या बारिश के दौरान इसके गिरने से किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था. जिससे जान-माल की भारी क्षति हो सकती थी. संभावित खतरे को देखते हुए वन विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और तत्परता दिखाते हुए पेड़ को काटकर हटा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन