संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा

Updated:
विज्ञापन
संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा

संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा

विज्ञापन

कटिहार कटिहार की पावन धरती पर डॉ. धर्मशीला गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, बिहार भाजपा महिला मोर्चा सह राज्यसभा सांसद का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह एवं मोर्चा के समर्पित साथियों द्वारा किया. कटिहार भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की गरिमामयी उपस्थिति भी रही. कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के सफल आयोजन एवं जन-जन तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने हेतु भी विचार-विमर्श किया गया. यह बैठक संगठनात्मक मजबूती एवं जनसंपर्क को नई दिशा देने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही. उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष रशमी सिंह महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सीमा झा, जिला उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस सिंह, छाया तिवारी, पूजा शर्मा, गीता पासवान, आरती चौधरी, बीणा सिंह, रुची चौधरी, सरिता जायसवाल, ज्योति कुमारी, बुलबुल सिंह चंदा, आनंद उषा गुप्ता, रीना झा, शान्ति जायसवाल, मंजू चंद्रवशी, सविता शर्मा, विनिता वाधवानी, रीना तिवारी ,पिंकी चौधरी, रंजीता सिंह निलम कुमारी, अर्चना कुमारी, आशा देवी ,ललिता कुमारी, नीतु पासवान, पल्लवी चौधरी, मंजु देवी, शकुन्तला कुमारी, कृष्णा देवी रिंकू देवी निरमा देवी.मीना देवी रेणु देवी सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन