एनएच 31 पर बाइक को बचाने में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर,पति-पत्नी व दो बच्चों समेत पांच घायल

Updated:
विज्ञापन

एनएच 31 पर बाइक को बचाने में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर

विज्ञापन

सभी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कोढ़ा. थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित फुलडोवी मोड़ के पास रविवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार देवघर से अररिया जा रही एक कार में सवार पति-पत्नी और दो बच्चे यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान कोढ़ा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर, प्रखंड मुख्यालय के समीप अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे सामने से आ रहे ट्रक में जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई. इस दुर्घटना में बाइक चालक सहित कार में सवार कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सभी घायलों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच-31 पर यातायात भी प्रभावित रहा.

विज्ञापन
दीपक कुमार

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन