डीएस कॉलेज में बनाया गया बीएड परीक्षा का केन्द्र

डीएस कॉलेज में बनाया गया बीएड परीक्षा का केन्द्र
– तैयारी को दिया जा रहा अंजाम कटिहार डीएस कॉलेज में बीएड प्रथम व द्वितीय खंड 2026 के परीक्षार्थियों के लिए केन्द्र बनाया गया है. दूसरी बार पूर्णिया विवि के पांच बीएड कॉलेज के परीक्षार्थी इस केन्द्र पर परीक्षा देंगे. इसको लेकर सभी तरह की तैयारी को अंजाम दिया जा रहा है. परीक्षा 15 मई से दो पालियों में संचालित की जायेगी. जबकि कटिहार जिला अंतर्गत सभी चार और फारबिसगंज के एक कुल पांच बीएड काॅलेज के प्रशिक्षु शिक्षक व शिक्षिकाओें का परीक्षा केन्द्र पूर्णिया महिला कॉलेज बनाया गया है. डीएस कॉलेज बीएड के एचओडी डॉ अजिजुल इस्लाम ने बताया कि इससे पूर्व पहली बार बीएड प्रथम सत्र 2023 के प्रशिक्षु शिक्षक व शिक्षिकाओं के लिए डीएस कॉलेज में केन्द्र बनाया गया था. उन्होंने बताया कि विवि के आदेश पर कटिहार जिला अंतर्गत सभी पांच बीएड कॉलेजों में डीएस कॉलेज कटिहार, कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सिरसा, केएसटीटी कॉलेज, निस्ता कदवा, फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज एवं एसएम बीएड कॉलेज बैगना रोड के लिए पूर्णिया महिला कॉलेज में केन्द्र बनाया गया है. कटिहार डीएस कॉलेज में स्वदेशी बीएड कॉलेज मरंगा, एमएफएए बीएड टीटी कॉलेज रामबाग पूर्णिया, एमटीटीसी कॉलेज राधानगर पूर्णिया, मिलिया कनिज फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रामबाग पूर्णिया एवं एसआरपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज माधोपाडा पूर्णिया के छात्र- छात्राओं के लिए डीएस कॉलेज केन्द्र बनाया गया है. परीक्षा दोनों पाली में ली जायेगी. पहले दिन 15 मई को बीएड पार्ट द्वितीय का प्रथम पाली में पेडागॉजी ऑफ ए स्कूल विषय पार्ट द्वितीय व दूसरी पाली में बीएड प्रथम पेपर चाइल्डहुड एंड ग्रोविंग ऑप की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा 22 मई तक संचालित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










