92.805 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

Updated at : 18 Nov 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
92.805 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

रोशना थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना पर चेकिंग अभियान चलाकर एक कार से 92.805 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कटिहार. रोशना थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना पर चेकिंग अभियान चलाकर एक कार से 92.805 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि महानंदा चेक पोस्ट के पास एक व्यक्ति बंगाल से एक कार में शराब की खेप लेकर आ रहा है. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में रोशना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम में महानंदा चेकपोस्ट के पास एक कार को रोककर तलाशी ली गयी. इसमें कुल 92.805 लीटर विदेशी बरामद किया. कार से शराब मिलते ही पुलिस ने आरोपित चालक सह तस्कर नजमुल पिता स्व हिमायूं, मंझेली रानी पतरा वार्ड नं-01 थाना मुफ्फसिल जिला पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार कर उसके कार को जब्त कर लिया है. उक्त मामले में रोशना थाना में आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन