विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

फलका : थाना क्षेत्र के रहठा पंचायत के सोनवर्षा गांव में पति, सौतन व सास ने विवाहिता की पीट-पीट कर व गला घोंट कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृत विवाहिता के […]

विज्ञापन

फलका : थाना क्षेत्र के रहठा पंचायत के सोनवर्षा गांव में पति, सौतन व सास ने विवाहिता की पीट-पीट कर व गला घोंट कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृत विवाहिता के मायके वाले मौके पर पहुंचे. मृत विवाहिता के पिता के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी में पति, सास व सौतन को नामजद किया गया है.

हसनगंज थाना क्षेत्र के छोटकी ग्राम निवासी सीताराम यादव ने अपनी पुत्री जूली की शादी हिंदू रिति रिवाज के साथ फलका निवासी जनार्दन यादव से की थी. पिता ने बताया कि दामाद जनार्दन झाड़ फूंक का काम करता था. हमेशा उस के घर महिलाओं का आना जाना रहता था. इसी बीच उसने रहठा गांव की रीना देवी से दूसरी शादी कर ली. इसके बाद मेरी बेटी को दामाद व सास हमेशा प्रताड़ित करने लगे.गला घोंट कर की हत्या, 26 घंटे से शव घर में पड़ा रहामृत विवाहिता की मां ने बताया कि गुरुवार को मेरी बेटी को उसकी सास-सौतन और पति ने पीट-पीट कर गला घोंट कर मार डाला. लाश को घर में बंद कर सभी लोग फरार हो गये. जब शाम को उनकी गोतनी घर आयी, तो मेरी बेटी घर में मरी पड़ी थी. तब उन्होंने हल्ला किया. तब जाकर हम लोगों को खबर लगी. पिता ने आरोप लगाया की गांव के कुछ प्रतिनिधि मामले को रफा दफा करने के लिए दबाव दे रहे हैं. बहरहाल इसी उधेड़बुन में लाश 26 घंटे तक यूं ही पड़ी रही.

तब जाकर मृतका के पिता व पुत्र ने थाने में जाकर इनकी सूचना दी. सूचना पाकर 26 घंटे के बाद थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके से ही मृतका की सास सीता देवी व उसकी सौतन रीना देवी को गिरफ्तार कर लिया. मृतक को दो पुत्री एवं एक पुत्र है. मां मीरा देवी व मौसी पार्वती देवी का रो रो कर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष ने बताया की आरोपी पति को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन