विधायक ने मोटर बोट से बाढ प्रभावित धुरियाही का लिया जायजा
मनिहारी : मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह लगातार मनिहारी और अमदाबाद प्रखंड में आए भीषण बाढ का जायजा ले रहे हैं .विधायक बाढ निरीक्षण के बाद बाढ पीडितों की समस्या को हल करने और प्रशासनिक स्तर पर सहायता पहुंचाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हैं . विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने मोटर बोट […]
मनिहारी : मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह लगातार मनिहारी और अमदाबाद प्रखंड में आए भीषण बाढ का जायजा ले रहे हैं .विधायक बाढ निरीक्षण के बाद बाढ पीडितों की समस्या को हल करने और प्रशासनिक स्तर पर सहायता पहुंचाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हैं .
विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने मोटर बोट से धुरियाही पंचायत में आए बाढ का जायजा लिया .विधायक श्री सिंह ने बाढ प्रभावित क्षेत्र दौरे के बाद बताया कि धुरियाही में बाढ के पानी से पुरी पंचायत प्रभावित है .उन्होंने बताया कि धुरियाही पंचायत में बाढ राहत शिविर चलाए जा रहे हैं .शिविर में बाढ पीडितों को भोजन मिल रहा है.विधायक ने बताया कि धुरियाही के सभी वार्डों में राहत शिविर की जरूरत है .विधायक ने कहा कि धुरियाही में बाढ पीडितों ने जानकारी दी कि सरकारी नाव कही नहीं चल रही है .जबकि प्रशासन की ओर से आधे दर्जन से अधिक नाव चलाए जा रहे हैं .विधायक ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में नाव की जरूरत है वहां नाव ही एक मात्र साधन है .धुरियाही में चापाकल की भी बहुत जरूरत है .विधायक के साथ एडीआरएफ के अधिकारी भी साथ थे .मौके पर जिला बीस सूत्री सदस्य प्रमोद झा , त्रिदेव मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










