लड़की के जन्म पर मिलेंगे 15000
कटिहार : ज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कई तरह की सुविधाएं देने का निर्देश डीएम को दिया है. सरकार ने आपदा राहत कोष के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से भी बाढ़ पीड़ितों के सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. कटिहार सहित बाढ़ प्रभावित जिले के जिला पदाधिकारियों को आपदा प्रबंधन विभाग […]
कटिहार : ज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कई तरह की सुविधाएं देने का निर्देश डीएम को दिया है. सरकार ने आपदा राहत कोष के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से भी बाढ़ पीड़ितों के सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. कटिहार सहित बाढ़ प्रभावित जिले के जिला पदाधिकारियों को आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव अरविंद कुमार ने अलग-अलग पत्र भेजकर इस आशय से संबंधित निर्देश दिया है.
विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा दिये गये निर्देश के तहत राहत शिविरों के संचालन, शिविर में प्रभावित लोगों के लिये भोजन, नाश्ता, नहाने व कपड़ा धोने के लिए साबुन, तेल, वस्त्र, बर्तन, राहत शिविर में उपलब्ध सुविधा को प्रदर्शित करने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र आदि रखने सहित कई तरह की गाइड लाइन दी है.
विभाग द्वारा दिये गये निर्देश का फिलहाल पूरी तरह अनुपालन नहीं हो रहा है. साथ ही विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि राहत शिविर में स्वास्थ्य सेवा, पशुओं के लिये अलग से शिविर लगाने तथा राहत शिविर में जन्म लेने वाले लड़का व लड़की के लि, क्रमश: 10 व 15 हजार रुपये देने सहित कई तरह की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










