कटिहार में महिला मरीज की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

थाना में चिकित्सक के विरोध में जमा हुए लोग. कटिहार : शहर के विनोदपुर में नर्सिंग होम चला रहे डॉ राजकुमार के यहां ऑपरेशन करायी महिला मरीज की मौत हो गयी है. आरोप है कि चिकित्सक ने गलत तरीके से ऑपरेशन किया तथा स्थिति बिगड़ने पर पूर्णिया रेफर कर दिया. वहां चिकित्सक ने मरीज को […]

विज्ञापन

थाना में चिकित्सक के विरोध में जमा हुए लोग.

कटिहार : शहर के विनोदपुर में नर्सिंग होम चला रहे डॉ राजकुमार के यहां ऑपरेशन करायी महिला मरीज की मौत हो गयी है. आरोप है कि चिकित्सक ने गलत तरीके से ऑपरेशन किया तथा स्थिति बिगड़ने पर पूर्णिया रेफर कर दिया. वहां चिकित्सक ने मरीज को भरती लेने से इनकार करने पर पुन:
मरीज को कटिहार लाया गया. वहां पहुंचते ही आरोपी चिकित्सक अपना क्लिनिक छोड़ कर भाग गया. इससे आक्रोशित परिजनों ने सोमवार को क्लिनिक में जम कर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की. परिजन गंभीर अवस्था में महिला को सिल्लीगुड़ी लेकर गये जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. घटना के विरोध में बड़ी संख्या में परिजन व स्थानीय लोग नगर थाना पहुंचे व आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे.
स्थिति बिगड़ता देख किया रेफर
हफला निवासी भोला साह की 45 वर्षीय पत्नी मीरा देवी को रीढ़ की हड्डी में परेशानी थी. उसे इलाज के लिए विनोदपुर स्थित डॉ राजकुमार के यहां परिजनों ने रविवार को भरती कराया था. चिकित्सक ने महिला का ऑपरेशन करने
कटिहार में महिला…
के नाम पर 65 हजार रुपये मांगे. महिला के पति भोला साह ने तत्काल 35 हजार ऑपरेशन करने के लिए क्लिनिक में जमा भी करा दिया. इसके बाद चिकित्सक राजकुमार ने रविवार को महिला का ऑपरेशन शुरू किया. परिजनों ने बताया कि करीब छह घंटे तक ऑपरेशन चला. इस दौरान ऑपरेशन असफल हो गया. परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने मरीज के गलत नस को काट दिया था. इससे मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी. स्थिति बिगड़ता देख आरोपी चिकित्सक राजकुमार ने परिजनों को मरीज को पूर्णिया स्थित मैक्स अस्पताल ले जाने की सलाह दी और रेफर कर दिया.
दो मिनट में आने की बात कह हुआ फरार
परिजन आनन-फानन में मरीज को लेकर पूर्णिया मैक्स अस्पताल पहुंचे. वहां के चिकित्सक ने मरीज को देखा और चेकअप किया तो बताया कि इनका ऑपरेशन गलत तरीके से कर दिया गया है. उस अस्पताल में यह भी बताया गया कि मरीज का शुगर लेवल 293 था, जिसमें ऑपरेशन नहीं किया जा सकता था, लेकिन चिकित्सक ने पैसे की लालच में ऑपरेशन कर दिया है. पूर्णिया के चिकित्सक ने मरीज को देख कर कहा कि जहां से मरीज लाये हैं वहीं लेकर जायें. यहां इलाज नहीं हो सकता है. मरीज की स्थिति काफी गंभीर है. परिजन हताश होकर पुन: कटिहार आये. परिजनों ने चिकित्सक पर जम कर भड़ास निकाली और मरीज को ठीक करने को कहा. चिकित्सक राजकुमार ने मरीज को देखा दो मिनट में आने की बात कह फरार हो गया.
डॉक्टर ने इलाज करने से किया मना
मरीज के परिजन घंटों चिकित्सक के आने का इंतजार करते रहे. कोई स्टाफ कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ कि डॉ कहां गये और कब तक आयेंगे. इससे आक्रोशित मरीज के परिजनों ने जमकर हो-हंगामा करते हुए तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया. इसी दौरान स्थानीय किशन बजाज सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया. उन्होंने स्टॉफ से पूछा डॉक्टर कहां गये है तो बताया कि वे ऑक्सीजन लाने गये हैं.
इसके बाद भी काफी देर तक डॉक्टर के नहीं आने पर उन्होंने मरीज को पास के ही डॉ अतर हुसैन के यहां मरीज को लाया गया. जहां आरोपी डॉ राजकुमार बैठे हुए थे. किशन बजाज ने आरोपी डॉक्टर को मरीज को देखने को कहा लेकिन चिकित्सक ने कहा जितने पैसे ऑपरेशन के लिए दिये हैं वह वापस ले लें. मरीज को बाहर लेकर जायें. यहां इसका इलाज नहीं हो सकेगा. इसके बाद परिजन मरीज को सिल्लीगुड़ी लेकर गये जहां महिला की मौत हो गयी. परिजनों ने आरोप लगाया है कि चिकित्सक की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है. बड़ी संख्या में मृतक महिला के परिजन व ग्रामीण सदर थाना में जमा होकर चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
परिजनों ने चिकित्सक की लापरवाही का लगाया आरोप
कटिहार के विनोदपुर की घटना
आक्रोशित परिजन नगर थाना पहुंच आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार करने की कर रहे थे मांग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन