बाढ़ के पानी में डूबने से चार वर्षीय बच्ची की मौत
आजमनगर : आजमनगर प्रखंड अंतर्गत अरिहाना पंचायत के पीरगंज में एक चार वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत होने हो गयी. अनुसार मृत बच्ची की पहचान शालू कुमारी (उम्र-चार वर्ष) पिता-अतुल मंडल के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि बच्ची अपनी एक सहेली के साथ सोमवार शाम को शौच के लिए गयी थी. […]
आजमनगर : आजमनगर प्रखंड अंतर्गत अरिहाना पंचायत के पीरगंज में एक चार वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत होने हो गयी. अनुसार मृत बच्ची की पहचान शालू कुमारी (उम्र-चार वर्ष) पिता-अतुल मंडल के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि बच्ची अपनी एक सहेली के साथ सोमवार शाम को शौच के लिए गयी थी. इसी दौरान पीरगंज चौक स्थित हवामहल के पीछे शौच के दौरान बच्ची का पांव फिसला और वो गहरे पानी में चली गयी. ये देख उसकी सहेली शोर मचाती हुई गांव की ओर भागी. पर जबतक लोग उस बच्ची के साथ घटनास्थल पर पहु.चते और शालू को पानी से बाहर निकालते उसकी मृत्यु हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










