युवक का शव मिला उत्पाद विभाग की टीम के भय से नदी में कूद गया था

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : उत्पाद विभाग की टीम के भय से शहर के तेजा टोला वार्ड नंबर चार के निवासी संजय पासवान पिता स्व छेदी पासवान ने गुरुवार को कोलासी पुल से कारी कोसी नदी में छलांग लगा दी थी. घटना के 40 घंटे बाद शनिवार को कोढ़ा पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद शव को बरामद […]

विज्ञापन

कटिहार : उत्पाद विभाग की टीम के भय से शहर के तेजा टोला वार्ड नंबर चार के निवासी संजय पासवान पिता स्व छेदी पासवान ने गुरुवार को कोलासी पुल से कारी कोसी नदी में छलांग लगा दी थी. घटना के 40 घंटे बाद शनिवार को कोढ़ा पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद शव को बरामद किया. शव देखते ही उसकी पत्नी जूली व बचों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम शनिवार को सदर अस्पताल में कराया.

इस मामले में अब-तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. घटना के बाद उत्पाद विभाग की छापेमारी पर कई तरह के सवाल लोग उठाने लगे हैं. गौरतलब हो कि गुरुवार की शाम करीब छह बजे कोलासी पुल के निकट उत्पाद विभाग शराबियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर र था. इसी दौरान संजय पासवान व उसका दोस्त राणा राय कोलासी से कटिहार घर लौट रहे थे. इसी दौरान संजय के दोस्त राणा को उत्पाद पुलिस ने पकड़ लिया,

लेकिन संजय कारी कोसी नदी में पकड़े जाने के भय से कूद गया. उसकी पत्नी जूली देवी ने इस मामले में कोढ़ा थाने में आवेदन देकर अपने पति की बरामदगी की गुहार लगायी थी. शनिवार को कोढ़ा थाना पुलिस तैराक की मदद से कारी कोसी नदी में जाल के माध्यम से शव को बरामद किया. हालांकि स्थानीय लोगों व परिजनों ने शुक्रवार को ही संजय का चप्पल नदी के किनारे से बरामद किया था. परिजनों का आरोप है कि उत्पाद विभाग के भय से ही संजय ने नदी में छलांग लगा दी और डूबने से उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद जनप्रतिनिधि, परिजन व आमलोग आक्रोशित हैं. जनप्रतिनिधियों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के दौरान उसकी पत्नी जूली देवी व छोटे-छोटे चार बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था. पत्नी बार-बार कह रही थी कि अब हमलोगों की देखभाल कौन करेगा. संजय के चार बच्चे संजना कुमारी (10) संध्या कुमारी (08) संदीप कुमार (06) सबसे छोटी पुत्री सानिया कुमारी (03) हैं. संजय की कमाई से ही पूरे परिवार का भरण पोषण हो रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन