बहनें ढूंढ़ती रहीं मनपसंद राखियां

Updated:
विज्ञापन

आज रक्षाबंधन पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जायेगा. राखी व मिठाई की खरीदारी को लेकर बाजार में चहलपहल रही. भीड़ के कारण शहर में रह-रह कर जाम भी लगता रहा. कटिहार : गुरुवार को सावन पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का पर्व पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जायेगा. रक्षा बंधन के एक दिन […]

विज्ञापन

आज रक्षाबंधन पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जायेगा. राखी व मिठाई की खरीदारी को लेकर बाजार में चहलपहल रही. भीड़ के कारण शहर में रह-रह कर जाम भी लगता रहा.

कटिहार : गुरुवार को सावन पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का पर्व पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जायेगा. रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व बहनों ने भाइयों के लिए राखी व मिठाइयां खरीदीं. शहर के मंगल बाजार, बाटा चौक, मिरचाईबाड़ी, बड़ी बाजार, शिव मंदिर चौक, न्यू मार्केट इत्यादि इलाकों में राखी की दुकानों पर बुधवार को भीड़ लगी रही.

विभिन्न प्रकार की राखियों से बाजार पट सा गया था. वहीं मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देर शाम तक जमी रही. रस्म है कि राखी बांधने के बाद बहनें भाई को मिठाई खिलाती हैं, इसलिये मिठाई दुकानदारों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी. बाजारों में खरीदारों की भीड़ से बुधवार की शाम शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी थी. रह-रहकर जाम लगता रहा. यह क्रम देर शाम तक चलता रहा.

डेढ़ सौ तक की राखियां : बाजार में कच्चे धागों की राखियों के साथ ही आधुनिक आकर्षक राखियों की मांग काफी है. बाजार में आकर्षक व आधुनिक राखी वीरा, कृष्णा, मोर पंख, गणेश जी, स्वास्तिक, श्री, स्टोन राखी उपलब्ध है. इन राखियों की कीमत दस रुपये से लेकर डेढ़ सौ रुपये तक है. व्यवसायी राहुल, पवन, बबलु, रवि, सुशील ने बताया कि बाढ़ के कारण बिजनेस थोड़ा प्रभावित हुआ है, लेकिन आज से कल तक में बेहतर मुनाफा होने की संभावना है.

सिंथेटिक पनीर व मिठाइयों से बचें

शुद्ध पनीर बाजार में कम मात्रा में ही उपलब्ध है. अधिसंख्य दुकानदार सिंथेटिक पनीर का ही ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि शुद्ध पनीर के मुकाबले सिंथेटिक पनीर का कम लागत में ज्यादा मुनाफा देता है.

सिंंथेटिक पनीर कई तरह से बनाया जाता है. पाउडर वाले दूध को एसिड से फाड़ कर पनीर तैयार किया जाता है. इसी लागत कम होती है. दूध से बने पनीर की लागत बाजार भाव से ज्यादा होती है. इससे अधिकतर दुकानदार सिंथेटिक पनीर को शुद्ध पनीर कह कर ज्यादा मुनाफा कमाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन