शराब सेवन में छह व एक बेचने के आरोप में धराया

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : उत्पाद विभाग की ओर से मंगलवार को कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में छापेमारी कर दो लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो लोगों को शराब सेवन करने के आरोप में पकड़ा गया है. इस संबंध में उत्पाद विभाग के अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा ने […]

विज्ञापन

कटिहार : उत्पाद विभाग की ओर से मंगलवार को कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में छापेमारी कर दो लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो लोगों को शराब सेवन करने के आरोप में पकड़ा गया है. इस संबंध में उत्पाद विभाग के अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि छापेमारी में सुशील मोरिया को दो लीटर शराब के साथ पकड़ा गया है. साथ ही मधुरा गांव में ही शराब सेवन के आरोप में सिंकदर ऋषि एवं बारी बहसन को गिरफ्तार किया गया है.

उधर, बरारी थाना क्षेत्र के बरारी में मंगलवार को उत्पाद विभाग के अधिकारी ने शराब सेवन के आरोप में मिथलेस कुमार यादव एवं संतोष कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. जबकि डुम्मर से प्रकाश महतो एवं अवधेश कुमार मंडल को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में आदतन शराबियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

रेलवे स्टेशन से दस बोतल शराब बरामद : आरपीएफ कमांडेड मो शाकिब के निर्देश पर लगातार चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में सोमवार की रात दस बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन से एक लावारिस बैग बरामद किया गया. बैग की जांच करने पर दस बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी.

22 बोतल शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार : आजनगर. आजमनगर थाना क्षेत्र के दनिहां चौक पर वाहन जांच के दौरान स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को 20 बोतल बंगाल मेड देशी शराब और दो बोतल विदेशी शराब (बियर)के साथ गिरफ्तार किया है. थाना अध्यक्ष टुनटुन पासवान ने बताया कि संध्या जब पुलिस दनिहाँ चौक पर वाहन जाँच कर रही थी तभी बंगाल की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पुलिस को देख गाडी छोड़ भागने लगे. दोनों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा और सख्ती से पूछताछ शुरू की.

पूछताछ के क्रम में एक ने अपना नाम सोमनाथ मंडल पिता-विजय मंडल और दूसरे ने अपना नाम मुकेश सिंह पिता राजीव सिंह दोनों निवासी आलमपुर, आजमनगर बताया है. दोनों के पास से बरामद बैग में 20 बोतल हिमालियन गोल्ड बंगाल मेड देशी शराब और दो बोतल विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुई. जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन