नो इंट्री में घुसा ट्रक, लगा जाम

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : शहर में नो इंट्री का पालन नहीं हो रहा है. जिसके कारण बड़े वाहनों का प्रवेश बेरोकटोक हो रहा है. इससे जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है. बुधवार की शाम करीब चार बजे शहर के महिला कॉलेज जाने वाली रोड की ओर से एक ट्रक कालीबाड़ी जाने वाली रोड […]

विज्ञापन

कटिहार : शहर में नो इंट्री का पालन नहीं हो रहा है. जिसके कारण बड़े वाहनों का प्रवेश बेरोकटोक हो रहा है. इससे जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है. बुधवार की शाम करीब चार बजे शहर के महिला कॉलेज जाने वाली रोड की ओर से एक ट्रक कालीबाड़ी जाने वाली रोड पर आयी और वहीं ट्रक को घुमाने लगी.

फिर क्या था कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. उपर से नाला से निकाले गये कचरा को सउ़क को पर छोड़ दिये जाने की वजह से रोड पहले से आधी होकर रह गयी है उपर से बड़ी ट्रक के घुस जाने से कापुी देर तक जाम की समस्या लग गयी. सवाल उठता है कि शहर में सुबह 10 से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है. इसके बावजूद बड़े वाहन कैसे घुस जा रहा है. लोगों का कहना है कि ट्रेफिक पुलिस अपने काम की बजाय वसूली में मस्त रहती है. जिसके कारण बेहतर ढंग से शहर में बेराकटोक बड़े वाहन प्रतिदिन घुस कर लोगों को परेशान कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन