बिहार : ट्रक-आॅटो रिक्शा की टक्कर में 4 की मौत

कटिहार : बिहार में कटिहार जिले के कोढा थाना अंतर्गत खेरिया गांव के समीप बीती देर रात एक ट्रक और एक आॅटो रिक्शा की सीधी टक्कर में आॅटो रिक्शा के चालक सहित उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी. कोढा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मृतकों में एक महिला और तीन […]
कटिहार : बिहार में कटिहार जिले के कोढा थाना अंतर्गत खेरिया गांव के समीप बीती देर रात एक ट्रक और एक आॅटो रिक्शा की सीधी टक्कर में आॅटो रिक्शा के चालक सहित उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी. कोढा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं जो रामपुर और आसपास के गांव के निवासी है.
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया. चारों शवों का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि इस हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने देर रात कटिहार कोढा मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




