छह दिन बाद परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Updated:
विज्ञापन

स्पर्श सकुशल मिली. पुलिस ने नेपाल से मासूम को ढूंढ निकाला मासूम स्पर्श की मिलने की खबर परिजनों को मिलते ही घर में खुशियां लौट आयी. घर में उत्सव का माहौल कायम हो गया. बरामद होने की जानकारी अपने नाते रिश्तेदार को फोन कर दी जाने लगी. मासूम के माता-पिता खुद नेपाल के लिए रवाना […]

विज्ञापन

स्पर्श सकुशल मिली. पुलिस ने नेपाल से मासूम को ढूंढ निकाला

मासूम स्पर्श की मिलने की खबर परिजनों को मिलते ही घर में खुशियां लौट आयी. घर में उत्सव का माहौल कायम हो गया. बरामद होने की जानकारी अपने नाते रिश्तेदार को फोन कर दी जाने लगी. मासूम के माता-पिता खुद नेपाल के लिए रवाना हो गये. इधर स्पर्श के मौसा व मौसी विराटनगर में होने की वजह से वे पहले ही उनके पास पहुंच चुके थे.
कटिहार : पुलिस ने मासूम स्पर्श को नेपाल से ढूंंढ निकाला है. नेपाल से बच्ची के मिलने के बाद पूरे जिले सहित परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी है. गौरतलब हो कि तीन अगस्त को मासूम स्पर्श का अपहरण स्कूल से लोटने के क्रम में अपराधियों ने कर लिया था. पुलिस को बच्ची के बरामद करने में छह दिन का समय लग गया. इस दौरान कुरसेला में बच्ची के बरामदगी को लेकर बड़ा आंदोलन भी हुआ. यह अपहरण का मामला काफी ऊपर तक पहुंच गया था.
खुद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, डीजीपी मामले की मॉनीटरिंग कर रहे थे. स्थानीय पुलिस पर बच्ची की रिहाई कराने का काफी दवाब था. पुलिस ने गिरफ्तार किये गये अपरहरणकर्ता मिथुन पासवान के पिता सोनेलाल पासवान, स्कूल बस का ड्राइवर मिठू मिश्रा से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस को पुख्ता जानकारी मिल गयी थी कि बच्ची नेपाल के विराटनगर में ही है. यह जानकारी मिलते ही पुलिस नेपाल पुलिस से सहयोग लेकर बच्ची की छानबीन में जुट गयी थी.
बच्ची को बरामद कराने में स्पर्श के मौसा व अन्य परिजनों का भी काफी योगदान रहा है. गौरतलब हो कि उसके मौसा विराटनगर में ही रहते हैं. जिन्होंने स्पर्श का फोटो लोगों को दिखा-दिखा कर यह जानकारी हासिल की कि स्पर्श को किसी ने देखा है. इस दौरान विराटनगर में उन्हें किसी ने बताया कि बच्ची को देखा गया है. इसके बाद इसकी सूचना नेपाल व कटिहार पुलिस को दिया गया. तब जाकर संयुक्त छापेमारी में बच्ची को बरामद किया. इस दौरान एक महिला सहित चार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा है.
मासूम स्पर्श की मिलने की खबर परिजनों को मिलते ही घर में खुशियां लौट आयी. घर में उत्सव का माहौल कायम हो गया. बरामद होने की जानकारी अपने नाते रिश्तेदार को फोन कर दी जाने लगी. मासूम के माता-पिता खुद नेपाल के लिए रवाना हो गये. इधर स्पर्श के मौसा व मौसी विराटनगर में होने की वजह से वे पहले ही उनके पास पहुंच चुके थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन