स्पर्श को लेकर एसपी कटिहार पहुंचे
कटिहार : एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन ने बताया कि नेपाल पुलिस की मदद से अपहृत बच्ची स्पर्श मिल गयी है . उन्होंने बताया कि संतोष मेहता उर्फ छोटका ग्रुप ने बच्ची का अपहरण कर नेपाल में छिपा कर रखा था. इस मामले में भारतीय सीमा क्षेत्र से स्कूल बस से अगवा करने वाले कुरसेला निवासी […]
कटिहार : एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन ने बताया कि नेपाल पुलिस की मदद से अपहृत बच्ची स्पर्श मिल गयी है . उन्होंने बताया कि संतोष मेहता उर्फ छोटका ग्रुप ने बच्ची का अपहरण कर नेपाल में छिपा कर रखा था. इस मामले में भारतीय सीमा क्षेत्र से स्कूल बस से अगवा करने वाले कुरसेला निवासी मिथुन पासवान व राघोपुर सुपौल निवासी नीरज यादव को आज गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.
इसके बाद बच्ची को परिजनों को सौंप दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि कटिहार पुलिस लगातार अपराधियों का पता लगा रही थी. पता लगने के बाद नेपाल पुलिस के सहयोग से बच्ची को सकुशल अपराधियों के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है. एसपी ने बताया कि मुख्य सरगना संतोष यादव की गिरफ्तारी नही हुई है. जबकि पूर्व सांसद नरेश यादव चे पुत्र संतोष यादव की संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा कि नशे की हालत में बच्ची के पिता से रंगदारी मांगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










