गुआगाछी में डूबी महिला का शव की तलाश जारी
मनिहारी : मनिहारी के उतरी काटाकोश स्थित गुआगाछी नदी में डूबी महिला का शव सोमवार को भी नहीं मिल पाया है. उतरी काटाकोश के गुआगाछी में नहाने के क्रम में रविवार को 25 वर्षीय महिला नूतन देवी पिता आनंदी मंडल डूब गयी थी. सीओ चंद्र कुमार के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी अरुण राय दो गोताखोर […]
मनिहारी : मनिहारी के उतरी काटाकोश स्थित गुआगाछी नदी में डूबी महिला का शव सोमवार को भी नहीं मिल पाया है. उतरी काटाकोश के गुआगाछी में नहाने के क्रम में रविवार को 25 वर्षीय महिला नूतन देवी पिता आनंदी मंडल डूब गयी थी. सीओ चंद्र कुमार के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी अरुण राय दो गोताखोर को लेकर गुआगाछी पहुंचे थे. उत्तरी काटाकोश पूर्व मुखिया राजेंद्र सिंह, भाजपा नेता अभय सिंह सहित परिजनों ने भी खोज बीन करायी.
इस घटना की सूचना पर ससुराल पक्ष के लोग भी गुआगाछी पहुंचे. सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गंगा तट पर स्नान के क्रम में डूबी नूतन की शादी चार माह पूर्व नवगछिया के मुरली गांव में विपीन कुमार मंडल से हुई थी. वह मायके में कुछ दिन पहले आयी थी. इस घटना से स्थानीय लोग भी सदमे में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










