घंटों तक परिजनों को नहीं लगी बच्ची के अपहरण की भनक

Updated:
विज्ञापन

कुरसेला : चार वर्षीया मासूम स्पर्श को अगवा करने वाले ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया. इससे कई घंटे तक किसी को इस बात की भनक भी नहीं लग सकी कि बच्ची अगवा हो गयी है. निजी स्कूल वाहन से सहजता से उतार कर बाइक पर बैठा कर अगवा करने वाले मासूम को […]

विज्ञापन

कुरसेला : चार वर्षीया मासूम स्पर्श को अगवा करने वाले ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया. इससे कई घंटे तक किसी को इस बात की भनक भी नहीं लग सकी कि बच्ची अगवा हो गयी है. निजी स्कूल वाहन से सहजता से उतार कर बाइक पर बैठा कर अगवा करने वाले मासूम को ले भागे. सूत्रों के अनुसार, बच्ची को अगवा कर ले जाने में अपाची बाइक और बोलेरो का प्रयोग किया गया. स्कूल वाहन से स्पर्श को उतार कर बाइक पर बिठा कर दो युवक एसएच-77 पर ले भागे. बाइक पर बच्ची को अगवा करने वाले मिथुन कुमार पासवान के साथ एक और युवक था,

जिसकी पहचान नहीं हो सकी है. समझा जाता है कि सुनियोजित योजना के तहत अगवा करने वाले ने एसएच-77 पर बल्थी महेशपुर डुमरिया गांव के बीच बोलेरो लगा रखी थी. अगवा करने वालों ने बच्ची को बाइक से उतार कर बोलेरो पर बिठाया और ले भागे. बोलेरो पर बच्ची को दो युवकों के साथ सवार होने की बातें सामने आ रही हैं. घटना को अंजाम देने में प्रयोग की गयी बाइक का पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन