स्पर्श को हर हाल में सकुशल घर लाएंगे : डीआइजी
कटिहार : कुरसेला बाजार स्थित पेट्रोल पंप के मालिक की चार वर्षीय पुत्री स्पर्श के अपहरण मामले को लेकर पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी गुरूवार की शाम कुरसेला पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये है. इस दौरान एसपी डॉ सिद्धार्थ जैन ने घटना की एक-एक बिंदू की जानकारी डीआईजी को दिया. डीआईजी ने अपहृता के […]
कटिहार : कुरसेला बाजार स्थित पेट्रोल पंप के मालिक की चार वर्षीय पुत्री स्पर्श के अपहरण मामले को लेकर पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी गुरूवार की शाम कुरसेला पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये है. इस दौरान एसपी डॉ सिद्धार्थ जैन ने घटना की एक-एक बिंदू की जानकारी डीआईजी को दिया. डीआईजी ने अपहृता के परिजनों से मिलकर उसे आश्वस्त किया कि उसकी पुत्री की हर हाल में पुलिस सकुशल बरामदगी करेगी.
इधर घटना के पश्चात एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन के निर्देश पर कटिहार एसडीपीओ लाल बाबू यादव सहित कई थाना के थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. कटिहार पुलिस ने अपहरण कर फरार होने के लिए जिस बोलेरो गाड़ी का प्रयोग किया था. उसे सहरसा से बरामद कर लिया है. उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने कोसी क्षेत्र के सभी जिलों के पुलिस को अलर्ट कर दिया है. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ लाल बाबू यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम अररिया,
सहरसा, सुपौल, मधेपुरा सहित अन्य जिलों में पुलिस की सघन छापेमारी जारी है. छापेमारी के दौरान बोलेरो की बरामदगी भी की है. संभवत: गाड़ी को अपराधियों ने पुलिस को भटकानें के लिए सहरसा स्टेशन पर रख छोड़ा हो ताकि पुलिस चकमा खा ले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










