अज्ञात युवती का शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका
फलका : थाना क्षेत्र के पकड़िया पेट्रोल पंप के समीप स्टेट हाइवे 77 के किनारे एक अज्ञात 14 वर्षीय विक्षिप्त युवती का शव संदिग्ध अवस्था में गुरुवार की सुबह मिला. सूचना पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृत युवती के सलवार में काफी खून […]
फलका : थाना क्षेत्र के पकड़िया पेट्रोल पंप के समीप स्टेट हाइवे 77 के किनारे एक अज्ञात 14 वर्षीय विक्षिप्त युवती का शव संदिग्ध अवस्था में गुरुवार की सुबह मिला. सूचना पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृत युवती के सलवार में काफी खून लगा था. ग्रामीणों का अंदेशा है विक्षिप्त युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर सड़क किनारे शव को फेंक दिया गया है.
हालांकि फलका पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है. अहले सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए निकले तो देखा की एक शव सड़क किनारे पड़ी है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. विक्षिप्त युवती कई दिनों से फलका बाजार के आस पास घूमते हुए नजर आ रही थी. चर्चा यह भी है कि कोई युवती से कुकर्म कर बेरहमी से हत्या कर शव सड़क किनारे फेक दिया हो. इस बाबत फलका थाना में यूडी केश दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










