युवक ने ट्रेन के नीचे आकर दे दी जान

Updated:
विज्ञापन

मनसाही : गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे मालदा-कटिहार पैसेंजर ट्रेन कुमेदपुर रेलवे स्टेशन से जैसे ही खुली एक 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद करीब एक घंटे तक ट्रेन कुमेदपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी रही. यात्रियों ने बताया कि जब स्टेशन से ट्रेन खुली, […]

विज्ञापन

मनसाही : गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे मालदा-कटिहार पैसेंजर ट्रेन कुमेदपुर रेलवे स्टेशन से जैसे ही खुली एक 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद करीब एक घंटे तक ट्रेन कुमेदपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी रही. यात्रियों ने बताया कि जब स्टेशन से ट्रेन खुली,

तो कुछ ही दूर आगे बढ़ी थी. इसी दौरान एक युवक पहले से जंगल में छिप कर बैठा था. ट्रेन खुलने के साथ ही युवक ने अपना गला ट्रेन के पहिये के नीचे आकर घुसा दिया. इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. युवक हल्के कलर का पीला शर्ट पहने हुआ था. घटना के बाद मौके पर रेलवे पुलिस भी पहुंच कर छानबीन कर रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन