आरोपी मिथुन ने दस दिन पूर्व छोड़ी थी नौकरी

Updated:
विज्ञापन

स्पर्श अपहरण कांड कुरसेला : बच्ची को अगवा करने वाले मिथुन पासवान अप्रैल में ही एनबीआर स्कूल में स्कूल वाहन चालक के रूप में बहाल हुआ था. कुरसेला गांव व बाजार के बच्चों को यह स्कूल वाहन से लाने पहुंचाने का कार्य करता था. इसमें मासूम स्पर्श को भी वह घर छोड़ने का कार्य करता […]

विज्ञापन

स्पर्श अपहरण कांड

कुरसेला : बच्ची को अगवा करने वाले मिथुन पासवान अप्रैल में ही एनबीआर स्कूल में स्कूल वाहन चालक के रूप में बहाल हुआ था. कुरसेला गांव व बाजार के बच्चों को यह स्कूल वाहन से लाने पहुंचाने का कार्य करता था. इसमें मासूम स्पर्श को भी वह घर छोड़ने का कार्य करता था. इसके पिता सोने लाल पासवान पिछले कई वर्षो से इसी स्कूल में वाहन चालक के रूप में कार्य करते आ रहे हैं. कतिपय वजह से मिथुन ने 24 जुलाई को नौकरी छोड़ दी. इसके दस दिन बाद उसने स्पर्श को अगवा कर लिया. मिथुन का पैतृक घर खगड़िया जिले के महेशखूंट कन्हैया टोला में बताया गया है. दूसरा चालक खेरिया गांव के मिठ्ठु मिश्रा स्कूल में तीन महीने पूर्व स्कूल वाहन चालक बना था. स्कूल में दो मैक्सी दो मैजिक व एक स्कूल बस बच्चों को लाने पहुंचाने के लिये है. जिनके अलग-अलग चालक हैं.
भाड़े पर लिया था बोलेरो : अगवा करने वाले युवक मिथुन पासवान ने तीनघरिया गांव के अशोक सिंह की बोलेरो किराये पर ली थी. अगवा करने के पहले दिन के तकरीबन 1.30 बजे उसने बोलेरो को साथ ले लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन