अपहृत बच्ची की खोज में एसपी पहुंचे फारबिसगंज
फारबिसगंज/कटिहार : कटिहार के कुरसेला से व्यवसायी भानू अग्रवाल की पुत्री स्पर्श अग्रवाल उर्फ छवि के अपहरण के बाद गुरुवार की सुबह कटिहार एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन अधिकारियों के साथ अपहृत बच्ची की खोज में फारबिसगंज पहुंचे. फारबिसगंज थाना में उन्होंने डीएसपी अजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा के साथ अपहरण से जुड़े मामले […]
फारबिसगंज/कटिहार : कटिहार के कुरसेला से व्यवसायी भानू अग्रवाल की पुत्री स्पर्श अग्रवाल उर्फ छवि के अपहरण के बाद गुरुवार की सुबह कटिहार एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन अधिकारियों के साथ अपहृत बच्ची की खोज में फारबिसगंज पहुंचे. फारबिसगंज थाना में उन्होंने डीएसपी अजीत कुमार सिंह,
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा के साथ अपहरण से जुड़े मामले के विभिन्न पक्ष पर चर्चा की. इसके बाद थानाध्यक्ष मुकेश साहा के साथ क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी इलाकों में बच्ची की तलाशी के लिए खोजबीन की. डीएसपी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अपहृत बच्ची कुरसेला के ही एक स्कूल में पढ़ती है. स्कूल से लौटने के क्रम में उसका अपहरण कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










