अतिक्रमणकारी फिर हुए काबिज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हद है . शहर की सड़कों से अितक्रमण हटा कर सो गया जिला प्रशासन जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शहर के सभी स्थानों पर एक पखवारे पूर्व ही अतिक्रमण हटाया गया था. अतिक्रमण हटाने के कुछ दिन तो ठीक रहा. इसके बाद सभी स्थानों पर अतिक्रमणकािरयों ने फिर कब्जा जमा लिया है. कटिहार : अतिक्रमणकारियों […]
विज्ञापन
हद है . शहर की सड़कों से अितक्रमण हटा कर सो गया जिला प्रशासन
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शहर के सभी स्थानों पर एक पखवारे पूर्व ही अतिक्रमण हटाया गया था. अतिक्रमण हटाने के कुछ दिन तो ठीक रहा. इसके बाद सभी स्थानों पर अतिक्रमणकािरयों ने फिर कब्जा जमा लिया है.
कटिहार : अतिक्रमणकारियों के हिम्मत की दाद देनी होगी कि उन्हें पुलिस, प्रशासन का कोई भय नहीं है. यही वजह है कि अतिक्रमण हटाने के कुछ दिन बाद ही अतिक्रमणकारी फिर से सड़कों पर काबिज हो गये हैं. इससे एक बार फिर शहर में आवागमन की समस्या उत्पन्न हो रही है. लोग जाम में फंस कर परेशान हो रहे हैं. जिला प्रशासन, नगर निगम के पदाधिकारी अतिक्रमण को देख भी रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. जबकि जब अतिक्रमण को हटाया जा रहा था उस वक्त प्रशासन ने एलान किया था कि दोबारा यदि सड़क किनारे या सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगायी जायेगी,
तो वैसे लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनके दुकान व सामान को जब्त कर लिया जायेगा. पर अब तक जो देखने को मिल रहा है उसके अनुसार अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इससे अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. इससे शहरवासी, आमलोग, राहगीर, वाहन चालक जाम में फंस कर परेशान हो रहे हैं. दरअसल शहर में अतिक्रमणकारियों को एक तरह से बोलबाला हो गया है. अतिक्रमण हटाने के दौरान ही कई लोग यह बोलते देखे गये थे कि अतिक्रमण हटाने से क्या होगा पुन: तो वही स्थिति उत्पन्न होनी ही है. कहने का मतलब यह है कि अतिक्रमण करने वाले भी इस बात को जान रहे हैं कि जब अधिकारी अतिक्रमण हटाने आयेंगे हमलोग शांति से अपनी दुकान को हटा लेंगे और उनके जाने के बाद पुन: दुकान को सजा लेंगे. इसमें अधिकारियों को भी लगता है कि अतिक्रमण हट गया. उसकी वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी भी करायी जाती है. पुन: दुकानदार अपनी-अपनी जगह पर जम जाते हैं. ऐसा नहीं है कि पहली बार अतिक्रमण हटाने के बाद पुन: अतिक्रमण हुआ है. इसके पहले भी कई बार ऐसा ही हुआ है लेकिन कार्रवाई कुछ भी नहीं हुई है.
शहीद चौक, सदर अस्पताल रोड पर भी सजने लगीं दुकानें : अतिक्रमण हटाने के बाद शहीद चौक, सदर अस्पताल रोड, बाटा चौक, एमजी रोड, गर्ल्स स्कूल रोड, विनोदपुर रोड में पुन: पहले की तरह अतिक्रमण हो गया है. पहले की तरह अवैध दुकानें सज रही है. शहीद चौक व सदर अस्पताल रोड में अवैध दुकान लगने की वजह से सबसे अधिक परेशानी जाम की हो रही है. गौरतलब हो कि इसी के निकट नगर निगम का कार्यालय है. निगम के पदाधिकारी इसी होकर आना-जाना करते हैं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. शहर की दूसरी सड़कों का भी कमोवेश यही स्थिति है.
कहते हैं मेयर
इस संबंध में मेयर विजय सिंह ने कहा कि जल्द ही पुन: शहर में अतिक्रमण करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होगी. इस बार अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
अस्पताल रोड के किनारे फिर किया अतिक्रमण. Àफोटो। प्रभात खबर
न्यू मार्केट पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में
शहर का न्यू मार्केट सबसे अधिक अतिक्रमण की चपेट में है. यहां सड़क पर ही सब्जी, फल सहित विभिन्न तरह की दुकानें प्रतिदिन सुबह से देर शाम तक सजती है. एक पखवारे पूर्व इस सड़क को भी अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया था. अभी वहां जाने पर कही से नहीं दिखता है कि वहां अतिक्रमण कुछ दिन पहले ही हटाया गया था. पहले से अधिक वहां अतिक्रमण हो गया है. जिसके कारण पूरे दिन यहां जाम की स्थिति से लोगों को जूझना पड़ता है. इस सड़क से होकर लोग आने-जाने से कतराते हैं. लोग रास्ता बदल कर चलने को विवश हुए है. इस सड़क की स्थिति देखने से लगता है कि उन्हें किसी का कोई भय नहीं है. ऐसा नहीं है कि अधिकारी इस रास्ते से आना जाना नहीं करते हैं. सब देख कर भी चुप रहते हैं. इस रोड पर सैकड़ों दुकानें रोज सज रही है पर कोई इसका विरोध करने वाला नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










