बैटरी दुकान से हजारों की चोरी
कटिहार : नगर थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित अभिनव बाजार के उपरी मंजिल में मंगलवार की रात चोरों ने एक कपड़ा दुकान में चोरी का प्रयास किया. इसके बाद बैटरी के दुकान का शटर काटकर चोरी की. बैटरी दुकान से चोरों ने तकरीबन एक लाख के सामान की चोरी की है. पीड़ित […]
कटिहार : नगर थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित अभिनव बाजार के उपरी मंजिल में मंगलवार की रात चोरों ने एक कपड़ा दुकान में चोरी का प्रयास किया. इसके बाद बैटरी के दुकान का शटर काटकर चोरी की. बैटरी दुकान से चोरों ने तकरीबन एक लाख के सामान की चोरी की है. पीड़ित दुकानदार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है. नगर थाना परिसर से सटे सड़क के उस पार स्थित अभिनव बाजार के उपरी तल्ले में मंगलवार की रात चोरों ने एम कुमार एंड बैटरी सेंटर का शटर काट कर चार बैट्री तथा दो बड़ा वाला ट्रांसफॉर्मर चुरा लिया. चोरों ने रमेश गारमेंट्स का शटर तोड़ने का भी प्रयास किया. सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर टूटा देख भौंचक रह गये. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










