नये इलाके में बाढ़ का पानी घुसने से हड़कंप
आबादपुर : आबादपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों जैसे लगुआ, शिकारपुर, लगुआ दासग्राम एवं चापाखोर में इन दिनों अचानक से बाढ़ के पानी के प्रवेश से हड़कंप मच गया है. उक्त पंचायतों के नदी तट इलाकों एवं निचले भू-भाग पर बसे गावों में बाढ़ के पानी का तेजी से जमावड़ा हो रहा है. इससे सैकड़ों […]
आबादपुर : आबादपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों जैसे लगुआ, शिकारपुर, लगुआ दासग्राम एवं चापाखोर में इन दिनों अचानक से बाढ़ के पानी के प्रवेश से हड़कंप मच गया है. उक्त पंचायतों के नदी तट इलाकों एवं निचले भू-भाग पर बसे गावों में बाढ़ के पानी का तेजी से जमावड़ा हो रहा है. इससे सैकड़ों घर जलमग्न हो रहे है.
उक्त नये इलाकों में अत्यधिक जलजमाव होने से सैकड़ों एकड़ में लगे धान एवं जूट के फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की आशंका है. क्षेत्र में चारों ओर तेजी से पानी फैलने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है. इस स्थिति से खासकर मवेशियों का बेहद बुरा हाल है. क्षेत्र के कई स्कूलों में भी इन दिनों बाढ़ के पानी का प्रवेश हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










