बाढ़ के पानी में डूबने से चार की मौत
मनिहारी : मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत स्थित मासमारा गांव में बाढ़ के पानी में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. अर्जुन यादव का छह वर्षीय पुत्र अंश कुमार बघार में शौच के लिए जा रहा था. इसी दौरान वह बाढ़ के पानी में डूब गया. मृत अंश के पिता दिल्ली में काम […]
मनिहारी : मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत स्थित मासमारा गांव में बाढ़ के पानी में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. अर्जुन यादव का छह वर्षीय पुत्र अंश कुमार बघार में शौच के लिए जा रहा था. इसी दौरान वह बाढ़ के पानी में डूब गया. मृत अंश के पिता दिल्ली में काम करते हैं.
घटना की सूचना मिलने पर जिप उपाध्यक्ष अंजली देवी, सीओ चंद्र कुमार, बघार मुखिया रामनिवास यादव, प्रभारी सीआइ सहित थाना से पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. बघार पंचायत के निचले इलाकों में रविवार शाम से महानंदा नदी का पानी प्रवेश कर रहा है. बघार मुखिया रामनिवास यादव ने घटना पर शोक व्यक्त किया है. मुखिया ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता मृत बच्चे के परिजनों को देने की मांग की है. इस घटना के बाद बच्चे के माता सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










