जलजमाव से बढ़ी परेशानी
कटिहार : रविवार की दोपहर हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गयी. शहर का नाला जाम रहने के कारण बारिश होने के साथ ही पूरा शहर जलमग्न हो जाता है. बारिश होने के बाद शहर के एमजी रोड, मंगलबाजार, गर्ल्स स्कूल रोड, विनोदपुर, सदर अस्पताल के निकट सहित […]
कटिहार : रविवार की दोपहर हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गयी. शहर का नाला जाम रहने के कारण बारिश होने के साथ ही पूरा शहर जलमग्न हो जाता है. बारिश होने के बाद शहर के एमजी रोड, मंगलबाजार, गर्ल्स स्कूल रोड, विनोदपुर, सदर अस्पताल के निकट सहित अन्यजगहों पर पानी भर गया.
जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी. उधर, शहर के कालीबाड़ी के निकट नाला जामा है. नगर निगम प्रशासन नाला की सफाई इस बारिश के मौसम में करा रहा है. जिसके कारण नाला से निकाला गया कचरा बारिश होने के साथ ही पुन: बहुत सारा कचरा नाला में चला गया. इसके साथ ही पूरा सड़क कीचड़ में तब्दील हो गया. इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. लोगों ने कहा कि नगर निगम प्रशासन को यह कार्य बारिश के पहले करना चाहिए था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










