शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार किये गये
कटिहार : उत्पाद पुलिस ने सोमवार को प्राणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो तथा बारसोई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद अवर निरीक्षक संजय कुमार सहित सैप जवान प्राणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी किये. इस […]
कटिहार : उत्पाद पुलिस ने सोमवार को प्राणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो तथा बारसोई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद अवर निरीक्षक संजय कुमार सहित सैप जवान प्राणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी किये.
इस दौरान उत्पाद पुलिस ने मो आदिल व संदीप कुमार साह को शराब पीते गिरफ्तार किया. वहीं बारसोई थाना क्षेत्र में पुलिस के सहयोग से उत्पाद पुलिस ने छापेमारी की और खिदिरपुर से माधव चंद्रा अधिकारी को शराब पीते गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










