चचेरे भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म
कटिहार : ले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के झब्बू टोला में एक चचेरे भाई ने नाबालिग बहन से पहले दुष्कर्म किया, जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पंचायत व परिजनों से करने की बात कही, तो आरोपी भाई ने उससे निकाह करने का प्रलोभन दिया. निकाह की बात पर नाबालिग ने इज्जत की खातिर यह बाद […]
कटिहार : ले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के झब्बू टोला में एक चचेरे भाई ने नाबालिग बहन से पहले दुष्कर्म किया, जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पंचायत व परिजनों से करने की बात कही, तो आरोपी भाई ने उससे निकाह करने का प्रलोभन दिया. निकाह की बात पर नाबालिग ने इज्जत की खातिर यह बाद किसी से नहीं कही. पीड़िता के चुप रहने का फायदा उठाते हुए निकाह के नाम पर आरोपी उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा.
इस दौरान नाबालिग बहन जब भी विरोध करती, तो वह शीघ्र विवाह करने की बात कह कर टालता रहता. पीड़िता गर्भवती हो गयी. पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, तो गांव में पंचायत बिठायी गयी. इसमें दोनों पक्ष के लोग व पंच शामिल थे. आरोपी पक्ष ने गर्भपात कराने के बाद ही निकाह की मंजूरी देने की बात कही. पंचायत के निर्णय पर पीड़िता का गर्भपात कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










