एक माह बाद भी लूटे गये आभूणण बरामद नहीं

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : हर के नगर थाना क्षेत्र के दौलतराम चौक के समीप स्थित राधेश्याम सोनी की ज्वैलरी की दुकान से 1.50 करोड लूट हुए एक माह हो गया, लेकिन अबतक न तो लूटे गये आभूषण ही बरामद हुए और न ही इसमें शामिल सात अन्य अपराधियों को ही पुलिस गिरफ्तार कर पायी है. हालांकि एसपी […]

विज्ञापन

कटिहार : हर के नगर थाना क्षेत्र के दौलतराम चौक के समीप स्थित राधेश्याम सोनी की ज्वैलरी की दुकान से 1.50 करोड लूट हुए एक माह हो गया, लेकिन अबतक न तो लूटे गये आभूषण ही बरामद हुए और न ही इसमें शामिल सात अन्य अपराधियों को ही पुलिस गिरफ्तार कर पायी है.

हालांकि एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन के निर्देश पर एएसपी सह मनिहारी एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित पूर्णिया अररिया, मधेपुरा सहित अन्य जिलों में भी छापेमारी की, लेकिन पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी. एक महीने के बाद भी घटना में शामिल सभी अपराधियों की पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहना पुलिसिया तंत्र की कमी को दर्शाता है. इधर घटना का उद्भेदन नहीं होने से व्यवसायियों में आक्रोश है. व्यवसािययों को कहना है
िक अपराधियों के पकड़े नहीं जाने से व्यवसायियों में दहशत है. पुलिस जल्द से जल्द शेष अपराधियों को पकड़े व लूटे गये आभूषण को भी बरामद करे. अगर ऐसा नहीं होता है, तो व्यवसािययों का भी पुलिस पर से भरोसा उठ जायेगा.
लूट में शामिल सात अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
अब तक चार ही पकड़े गये
पुलिस ने घटनास्थल से बरामद सीसीटी फुटेज के आधार पर सात अपराधियों की पहचान करने की बात कही, लेकिन उनमें से मात्र दो अपराधी चतुरी शर्मा झारखंड के साहेबगंज से व देवन साह को अररिया थाना क्षेत्र के जोकीहाट से पुलिस ने दबोचा. वहीं मधेपुरा के कृष्णदेव मंडल के घर भी पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं आया.
इस मामले में झारखंड से एक अन्य अपराधी को लूट में शामिल बाइक के साथ पुलिस ने दबोचा. उक्त आरोपी ने घटना में बाइक को दस हजार रुपये में किराये पर देने की बात बतायी थी. एक अन्य अपराधी को पुलिस ने मामले में लाइनर के तौर पर कटिहार से गिरफ्तार किया. शेष अपराधी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं. साथ ही लूटे हुए आभूषण बरामदगी के मामले में पुलिस विफल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन