अब डाकघर से लीजिए गंगाजल

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : हर के न्यू मार्केट स्थित प्रधान डाकघर घर में सोमवार को भारत सरकार के द्वारा आम नागरिकों के लिए गंगा जल बिक्री शुरू की गयी. अब कोई भी व्यक्ति यहां से गंगा जल की खरीद कर सकता है. डाकघर के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि यह गंगा जल उत्तराखंड के ऋषिकेश व […]

विज्ञापन

कटिहार : हर के न्यू मार्केट स्थित प्रधान डाकघर घर में सोमवार को भारत सरकार के द्वारा आम नागरिकों के लिए गंगा जल बिक्री शुरू की गयी. अब कोई भी व्यक्ति यहां से गंगा जल की खरीद कर सकता है.

डाकघर के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि यह गंगा जल उत्तराखंड के ऋषिकेश व गंगोत्री से मंगाकर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि ऋषिकेश से मंगाये गंगा जल 200 एमएल मात्र 15 रुपये में उपलब्ध कराया जायेगा. 500 एमएल के लिये 22 रुपये में उपलब्ध है. अगर 200 एमएल का गंगा जल पैकिंग करा कर लेते हैं, तो इसके लिए 28 रुपये निर्धारित किया गया है. 500 एमएल के लिए पैकिंग शुल्क सहित 38 रुपये निर्धारित है.
गंगोत्री से मंगाये गये गंगा जल 200 एमल 25 रुपये तथा 500 एमल 35 रुपये में उपलब्ध है. यदि पैंकिंग शुल्क के साथ लेते हैं, तो 200 एमएल का 38 रुपये तथा 500 एमएल के 51 रुपये देय होगा. इस अवसर पर शंभु कुमार सिंह, उत्पल सरकार, अमित कुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि डाक कर्मचारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन