दो विद्यालयों से मध्याह्न भोजन के सामान की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मामला मध्य विद्यालय हरिप्रसाद व प्रािव बाजीपुर संथाली का मामला दर्ज कराया मनसाही : प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के मध्य विद्यालय हरिप्रसाद एवं प्राथमिक विद्यालय बाजीपुर संथाली में चोरों ने बुधवार की रात कार्यालय का ताला तोड़ मध्याह्न भोजन के बर्तन एवं अन्य सामान चुरा लिये. घटना की बावत गुरूवार सुबह ग्रामीणों को पता […]
विज्ञापन
मामला मध्य विद्यालय हरिप्रसाद व प्रािव बाजीपुर संथाली का
मामला दर्ज कराया
मनसाही : प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के मध्य विद्यालय हरिप्रसाद एवं प्राथमिक विद्यालय बाजीपुर संथाली में चोरों ने बुधवार की रात कार्यालय का ताला तोड़ मध्याह्न भोजन के बर्तन एवं अन्य सामान चुरा लिये. घटना की बावत गुरूवार सुबह ग्रामीणों को पता चला. ग्रीष्मावकाश के कारण विद्यालय इन दिनों बंद है. ग्रामीणों की सूचना पर दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष रजक एवं सुमन सौरभ विद्यालय पहुंचे. बाजीपुर संथाली विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर मध्याह्न भोजन का खाना बनाने का बर्तन चुरा ले गये.
इनकी अनुमानित कीमत आठ हजार रूपये के आसपास आंकी गयी है. वहीं मध्य विद्यालय हरिप्रसाद का ताला भी टूटा मिला. जहां से पीतल की घंटी, दिवार घड़ी आदि लगभग दो हजार के सामान की चोरी हो गयी. इसके अलावा कक्षाओं के ताले भी टूटे मिले. वहां से किसी भी चीज की चोरी करने की सूचना नहीं मिली. घटना की सूचना पाकर मनसाही थाना पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर मामले की छानबीन की. इस घटना के बाबत पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










