जगन्नाथपुरी के तर्ज पर मंदिर से निकली रथयात्रा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सुरक्षा के थे पुख्ता प्रबंध कटिहार : ओड़ीशा के जगन्नाथपुरी मंदिर की रथयात्रा के तर्ज पर कटिहार के बरमसिया स्थित जगन्नाथ मंदिर से बुधवार को भव्य रथयात्रा निकाली गयी. मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय पासवान, सचिव दीपनारायण यादव के नेतृत्व में रथ यात्रा बरमसिया के जगन्नाथ मंदिर से निकली. रथयात्रा में स्वरूप बलभद्र व मां […]
विज्ञापन
सुरक्षा के थे पुख्ता प्रबंध
कटिहार : ओड़ीशा के जगन्नाथपुरी मंदिर की रथयात्रा के तर्ज पर कटिहार के बरमसिया स्थित जगन्नाथ मंदिर से बुधवार को भव्य रथयात्रा निकाली गयी. मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय पासवान, सचिव दीपनारायण यादव के नेतृत्व में रथ यात्रा बरमसिया के जगन्नाथ मंदिर से निकली. रथयात्रा में स्वरूप बलभद्र व मां शुभद्रा के मूर्त रूप को सुसज्जित वाहन में सजा कर पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने पूरे शहर का भ्रमण कराया. इसमें सैकड़ों पुरूष व महिला श्रद्धालु शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के रथ को खींच रहे थे. मंत्रोच्चारण सहित गीत,
जयकारा से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था. श्रद्धालु जय जगन्नाथ के नारे लगाते हुए रथ को पकड़कर व कुछ उन्हें खींच कर भगवान बलभद्र का अशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे. शहर के बरमसिया से रथयात्रा निकलकर, जीआरपी चौक, शहीद चौक, काली बाड़ी रोड, शिवमंदिर चौक, दौलतराम चौक, पानी टंकी चौक, एमजीरोड का भ्रमण करते हुए पुन: रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर पहुंची. जहां भगवान बलभ्रद व मां शुभद्रा के मूर्त रूप को विधि पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर में स्थापित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










