सूख गयी नदी, दमकल को पानी नहीं

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडल मुख्यालय से सटे महानंदा नदी से दमकल में भरा जाता था पानी बारसोई : प्रचंड धूप और गरमी के चलते नदी का पानी सूख गया है. इसके कारण स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है. एक तरफ जहां सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गयी है, वहीं दूसरी तरफ दमकल का […]

विज्ञापन

अनुमंडल मुख्यालय से सटे महानंदा नदी से दमकल में भरा जाता था पानी

बारसोई : प्रचंड धूप और गरमी के चलते नदी का पानी सूख गया है. इसके कारण स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है. एक तरफ जहां सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गयी है, वहीं दूसरी तरफ दमकल का संचालन भी पूर्णतः ठप हो गया है.
ज्ञात हो कि अनुमंडल मुख्यालय से सटे महानंदा नदी से पानी भर कर दमकल में रखा जाता था,
ताकि समय पर काम आ सके तथा घटना की सूचना मिलते ही दमकल घटना स्थल पर तुरंत पहुंच सके, पर वर्तमान में खाली दमकल से आग बुझाना असंभव सा हो गया है. ज्ञात हो कि बारसोई में नदी या पोखर को छोड़कर जल का दूसरा कोई श्रोत दमकल के लिए नहीं है. पंप घर जल मीनार या हौद भी बना हुआ नहीं है.
क्षेत्र के लगभग सभी तालाब व नदी सूख गये हैं. इस विषय में अनुमंडल अधिकारी फिरोज अख्तर ने कहा कि सोमवार को ही दमकल कर्मियों ने नदी सूख जाने से हो रही परेशानी की सूचना दी है. मैंने जिला पदाधिकारी को सारी स्थिति से अवगत करा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन