हथियार के बल पर पेट्रोल पंप से 18 हजार लूटे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मामला आबादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सनकाला लक्खी का पंप कर्मियों के विरोध करने पर की फायरिंग पुलिस मामला दर्ज कर कर रही छापेमारी आबादपुर : पेट्रोल उधार नहीं देने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पंप परिसर में फायरिंग कर दहशत फैला दिया. घटना शुक्रवार की शाम करीब सात […]
विज्ञापन
मामला आबादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सनकाला लक्खी का
पंप कर्मियों के विरोध करने पर की फायरिंग पुलिस मामला दर्ज कर कर रही छापेमारी
आबादपुर : पेट्रोल उधार नहीं देने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पंप परिसर में फायरिंग कर दहशत फैला दिया. घटना शुक्रवार की शाम करीब सात बजे की है. इससे भयभीत होकर पंपकर्मी भाग खड़े हुए तथा बदमाशों ने कैस काउंटर में रखे 18 हजार 483 रुपये लूट कर फरार हो गये. मामला बारसोई प्रखंड के आबादपुर क्षेत्र अंतर्गत सनकाला लक्खी टोला स्थित महाराजा पेट्रोल पंप का है.
पंप प्रबंधक मो शब्बीर के अनुसार, शुक्रवार की शाम तकरीबन सात बजे हेलमेट पहने हुए दो बाइक सवार पंप पर पहुंचे. अपराधियों ने पंपकर्मी से पेट्रोल उधार मांगा. पंपकर्मी के मना करने के बाद उक्त बदमाशों ने पिस्तौल निकाल फायरिंग कर दी. संयोग था कि गोली पंप कार्यालय के शटर में जा लगी तथा मौके से कर्मी से भाग खड़े हुए.
इसी बीच बदमाशों ने मौका देख कर कैस काउंटर से रुपये लूट कर पिस्तौल लहराते हुए निकल लिये. पंपकर्मियों पंपकर्मियों के बयान पर आधार पर एफआइआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










