महिला से चेन छीना बाइक भी लूटी
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के लड़कनियां टोला में बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक महिला से चेन छीन लिया. भागने के क्रम में अपराधियों ने एक व्यक्ति से बाइक भी लूट ली. शुक्रवार की रात लड़कनियां टोला में बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक महिला से […]
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के लड़कनियां टोला में बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक महिला से चेन छीन लिया. भागने के क्रम में अपराधियों ने एक व्यक्ति से बाइक भी लूट ली. शुक्रवार की रात लड़कनियां टोला में बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक महिला से चेन छीन लिया. इसके बाद भागने के क्रम में पानी टंकी चौक पर एक व्यक्ति की बाइक भी पिस्तौल सटा कर लूट ली. थानाध्यक्ष केएन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है. तफ्तीश की जा रही है, लेकिन अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










