बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता रहे परेशान
कटिहार : बिजली की आंख मिचौनी से शुक्रवार को दिनभर उपभोक्ता परेशान रहे. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आती जाती रही. खासकर शहरी क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौनी की वजह से सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में कामकाज बाधित रहा. एक तरफ रामनवमी की धूम मची हुई थी, तो दूसरी तरफ भीषण गर्मी […]
कटिहार : बिजली की आंख मिचौनी से शुक्रवार को दिनभर उपभोक्ता परेशान रहे. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आती जाती रही. खासकर शहरी क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौनी की वजह से सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में कामकाज बाधित रहा. एक तरफ रामनवमी की धूम मची हुई थी, तो दूसरी तरफ भीषण गर्मी से लोग परेशान थे. ऐसे में बिजली की आंख मिचौनी लोगों की परेशानी को कई गुना बढ़ाती रही. तेज धूप व उमस भरे मौसम में लोग थोड़ी राहत के लिए लोग परेशान रहे. एक दो घंटे के लिए बिजली आती, फिर कुछ देर रहकर चली जाती.
लोगों को यह उम्मीद नहीं थी कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार व भीषण गरमी के बीच बिजली इस तरह आंख मिचौनी करेगी. तेज धूप के बीच बिजली की आंख मिचौनी से दिनभर उपभोक्ता परेशान रहे. लोगों का कामकाज भी प्रभावित रहा. रामनवमी पर्व के मौके पर बिजली की बेहतर आपूर्ति की उम्मीद कर लोगों ने कई तरह की व्यवस्था की थी, लेकिन बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. भीषण गर्मी से महिलाओं और बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पडा . आधे एक घंटे के लिये बिजली आती तो लोग खुश हो जाते लेकिन फिर तुरंत उसके चले जाने से लोग परेशान हो जाते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










