शराबबंदी . बंगाल व झारखंड सीमा पर पांच चेक पोस्ट बना की जा रही चेिकंग

Updated:
विज्ञापन

लेकर या पी कर आये, तो खैर नहीं समीपवर्ती राज्य बंगाल व झारखंड से सटे कटिहार जिले के पांच थाना क्षेत्रों में चेक पोस्ट लगा दिया गया है. जिले के अमदाबाद, मनिहारी, बलरामपुर, आबादपुर, प्राणपुर की ओर आवागमन करने वालों की सघनता से इस चेक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही है. पश्चिम बंगाल व […]

विज्ञापन

लेकर या पी कर आये, तो खैर नहीं

समीपवर्ती राज्य बंगाल व झारखंड से सटे कटिहार जिले के पांच थाना क्षेत्रों में चेक पोस्ट लगा दिया गया है. जिले के अमदाबाद, मनिहारी, बलरामपुर, आबादपुर, प्राणपुर की ओर आवागमन करने वालों की सघनता से इस चेक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही है. पश्चिम बंगाल व झारखंड से आने वाले लोगों व उनके वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है.
कटिहार : सूबे में पूर्ण रूप से शराब बंद है. राज्य सरकार के निर्देश पर एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने पुलिस पदाधिकारियों को अवैध शराब कारोबारियों को चिह्नित करने का निर्देश दिया था. एसपी के निर्देश पर 176 अवैध शराब कारोबारियों को चिह्नित कर एसपी को जांच रिपोर्ट सौंपी गयी है. पुलिस उन लोगों पर कड़ी नजर बनाये हुए है.
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पूर्णिया और अररिया के कार्यक्रम में शराबबंदी के फलस्वरूप जो बिहार में बदलाव आया है, उन सभी बातों को रखा. साथ ही उन्होंने कहा कि सूबे में अब किसी भी हाल में शराब नहीं बिकेगी. मुख्यमंत्री ने पूर्णिया में प्रमंडलीय समीक्षा बैठक में प्रमंडल के सभी जिलों के डीएम,
एसपी, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में पूर्ण रूपेण शराब बंद होनी चाहिए. चेतावनी देते हुए कहा कि शराबबंदी के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी.
दो स्थानों पर बैरिकेडिंग : हरिश्चंद्रपुर के
समीप बिहार सीमा क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गयी है, ताकि उक्त रास्ते से बंगाल में कोई प्रवेश न कर पाये और उस पार से इस पार आ पाये. सीमा क्षेत्र को लेकर बैरिकेडिंग करायी गयी है. शराब बंदी को पूर्ण रूपेण सफल करने को लेकर राज्य सरकार ने सूबे के सभी जिलों में 2.30 लाख की राशि भेज दी हैजिले में भी 2.30 लाख रुपये आ गये हैं, जिससे पुलिस पदाधिकारी उक्त राशि से ईधन लेंगे.
नदी में बोट से पेट्रोलिंग : जिले की सीमा पश्चिम बंगाल व झारखंड से बिल्कुल सटी हुई है. गंगा के अरवल धारा व दियारा क्षेत्र के कारण सरकार ने इस क्षेत्र में बोट से पेट्रोलिंग करने का निर्देश जारी किया है. गंगा नदी व दियारा क्षेत्र से होकर समीपवर्ती राज्य से कटिहार में प्रवेश पर रोक के लिए गंगा नदी में बोट से पेट्रोलिंग जारी रहेगी. मनिहारी व अमदाबाद जो पश्चिम बंगाल के बार्डर को छूतें हैं वहां बोट से गंगा नदी पर पुलिस मुस्तैद रहेगी.
आने-जाने वालों की सघनता से जांच
राज्य मुख्यालय के निर्देश पर एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन के निर्देश पर समीपवर्ती राज्य बंगाल व झारखंड से सटे कटिहार जिले के पांच थाना क्षेत्रों में चेक पोस्ट लगा दिया गया है. जिले के अमदाबाद, मनिहारी, बलरामपुर, आबादपुर, प्राणपुर की ओर आवागमन करने वालों की सघनता से इस चेक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही है.
पश्चिम बंगाल व झारखंड से आने वाले लोगों व उनके वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है. ताकि झारखंड व बंगाल से लौटने के समय कोई भी व्यक्ति अपने साथ शराब लेकर क्षेत्र में प्रवेश न कर पाये. .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन