पंचायत चुनाव को ले चौकसी बढ़ाएं : डीआइजी
पंचायत चुनाव को लेकर झारखंड व पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश कटिहार : पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी उपेंद्र प्रसाद सिन्हा शुक्रवार को कटिहार पहुंचे. समाहरणालय में सर्वप्रथम उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. श्री सिन्हा ने कंट्रोल रूम व जीपीएस लगे पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया. […]
पंचायत चुनाव को लेकर झारखंड व पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश
कटिहार : पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी उपेंद्र प्रसाद सिन्हा शुक्रवार को कटिहार पहुंचे. समाहरणालय में सर्वप्रथम उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. श्री सिन्हा ने कंट्रोल रूम व जीपीएस लगे पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया. इसके बाद श्री सिन्हा ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. डीआइजी ने पंचायती चुनाव के मद्देनजर एसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया.
उन्होंने झारखंड व पश्चिम बंगाल की सीमावर्ती क्षेत्रों पर पंचायत चुनाव के दौरान गतिविधि तेज कर चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. श्री सिन्हा ने सभी पुलिस पदाधिकारी को पंचायत चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता का भी पालन करने का निर्देश दिया. अगर किसी जनप्रतिनिधि के द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरूद्ध अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर, पुलिस मामले की जांच करे. हर हाल में पंचायत चुनाव जिलें में शांतिपूर्ण व स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










